क्या आप जानते है एलोवेरा और अनार के जूस बढ़ाते है प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से ?

मानसून के मौसम में वायरल इन्फेक्शन इस मौसम में पानी भरने और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप के कारण बढ़ता जाता है। इन दिनों देश के कई हिस्सो में मच्छरों से होने वाली बीमारी डेंगू, मलेरिया का कहर जारी है। डेंगू के शुरुआती लक्षण होते है।  डेंगू या मलेरिया  में प्लेट्स तेजी से कम होते हैं। जो मरीज के लिए खतरनाक स्थिति हो सकती है। कुछ असरदार प्राकृतिक उपचार है, जिनकी मदद से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ा सकते हैं।

 

पपीते की पत्तियां

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में पपीते की पत्तियां प्राकृतिक उपचारों में से एक है। ये पत्तियां डेंगू बुखार में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। इसमें ऐसे एंजाइम होते हैं, जो शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए आप पपीते के पत्तों का जूस पी सकते हैं। इस जूस को बनाने के लिए पपीते के पत्तों को धो लें, इसे मिक्सी में पीस लें, फिर इससे जूस निकाल लें, अब इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना दो बार पिएं। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में यह आपकी मदद करेगा।

एलोवेरा

एलोवेरा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में भी मदद करता है। यह शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। इसका इस्तेमाल करने के लिए फलों के जूस में एक-दो चम्मच चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे दिन में दो बार पिएं, ऐसा करने से आपके प्लेटलेट्स काउंट में सुधार होगा।

 

चुकंदर

चुकंदर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। चुकंदर का जूस पीने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आप थकान और कमजोरी से परेशान हैं, तो चुकंदर का रस पी सकते हैं।

Read more: प्रदूषण छिन सकता है त्वचा का निखार, जानिए इस वातावरण में कैसे रखें त्वचा का ख्याल

लौकी

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कद्दू काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून बढ़ाता है। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप लौकी का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

अनार

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो खून को थक्का बनने से रोकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *