IND vs AUS: जानिए भारतीय टीम को छक्के से जीत दिलाने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह के परिवार वालों का क्या था रिएक्शन

कांटे का मुकाबला शायद हो और कोई खिलाड़ी आखिरी बाल पर छक्का लगाकर मैच को अपनी तरफ घुमा दे तो इतिहास रच जाता है। अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी-20 क्रिकेट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ऐसा ही प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रेमियों की सांस इस मैच में अंत तक अटकी हुई थीं। तभी अलीगढ़ के रिंकू ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिला दी। इससे पहले चार चौके जड़े थे।

भारत की जीत से क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी की लहर दौड़ गई है। आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। रिंकू सिंह के स्वजन भी झूम उठे। ये जीत इस लिए भी महत्वपूर्ण थी कि क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दिनों भारत को क्रिकेट विश्व कप में हराया था। विशाखापट्टनम के डा. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी सुबह से उत्साहित थे। इस उत्साह का मुख्य कारण इस मुकाबले में शामिल अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह रहे। रिंकू सिंह की बल्लेबाजी देखने के लिए लाेग बेकरार थे पर, भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले लिया।

आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 208 बनाए। जोश इंगलिश के शतक ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी। 50 गेंदों पर जोश ने 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 110 रन बनाए थे। उनके साझेदार स्मिथ ने 52 रन की पारी खेली। 208 रनों के विशाल स्कोर खड़ा होने पर क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करने लगे। भारतीय टीम मैदान में उतरी।


हर कोई रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए उत्साहित था। भारतीय खिलाड़ियों के शाट लगाते ही तालियां बज उठतीं। शुरुआत में दो विकेट जल्दी गिरने से जोश कुछ ठंडा पड़ गया। 156 रन पूरे करने से पहले चौथा विकेट भी गिर गया। इसके बाद रिंकू सिंह मैदान उतरे। पहली बाल पर पहला रन लेकर उन्होंने खाता खाेला। दूसरी बाल पर चौका जड़ते ही क्रिकेट प्रेमी तालियां बजाने लगे। दूसरे चौके ने जोश और बढ़ा दिया।

Read more:

रिंकू के साथ साझेदारी कर रहे सूर्य कुमार भी बेहतर पारी खेल रहे थे। छक्का जड़ने के बाद चौका लगा दिया। क्रिकेट प्रेमियों काे लगने लगा कि ये जोड़ी मैच जिता ले जाएगी। 15 बाल पर 15 रनों की आवश्यकता थी। तभी सूर्य कुमार ने शाट लगा दिया, गेंद सीधा आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी के हाथों में गई। एक और विकेट गिर गया। रिंकू के तीसरे के बाद चौथा चौका जड़ते ही लोग उलझ पड़े। एक बाल पर एक रन चाहिए था। तभी रिंकू सिंह ने छक्का जड़कर भारत का जीत दिला दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *