Aaj Ka Rashifal 31 October 2023: जानिए आज का आपका राशिफल ? आज इन्हे पार्टनर से मिलेगा धोखा

पंचांगके अनुसार विगत दिवस पर राहु-केतु अपनी राशि परिवर्तन कर चुके हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। अतः कई राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। वहीं, कई राशि के जातकों को जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है। आइए, राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

 

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

 

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

 

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आज या कल ले सकते हैं।

 

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

 

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।

 

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

 

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

 

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

Fore more News: IND vs ENG: बूम-बूम बुमराह ने दो गेंदों में झटके 2 विकेट, Joe Root को पहली गेंद पर भेजा पवेलियन

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी बालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

 

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ की बात विवाद में आज आप फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

 

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आप को लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *