Ank Jyotish: जिन लड़कियों का जन्म इन तारीखों पर होता है, वह होती है ससुराल वालों के लिए लकी, जानिए इनकी खासियत

हिन्दू पंचांग के ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि का असर व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की जन्म की तारीख के आधार पर उसके भविष्य से संबंधित कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जन्मतिथि के अनुसार वह लड़कियों अच्छी पत्नी साबित होती हैं।

 

मूलांक 2

2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं। ऐसे में इस जातक की लड़कियां बहुत ही इमोशनल मानी जाती हैं। साथ ही वह अपने हर रिश्ते को बहुत ही बखूबी निभाती हैं। इनमें परिवार को जोड़े रखने के गुण पाए जाते हैं।

ऐसा होता है व्यवहार

मूलांक 2 की लड़कियां सभी के साथ अच्छा व्यवहार करती हैं, जिससे इन्हें घर में सभी लोग पसंद करते हैं। अपने इसी गुण के कारण यह अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं। ये लड़कियां अपने पति की खुशी के साथ-साथ पूरे परिवार का अच्छे से ध्यान रखती हैं।

 

मूलांक 3

जो लड़कियां किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेती हैं, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 की लड़कियों को जन्म से ही भाग्यशाली समझा जाता है। जिस भी व्यक्ति से ये शादी करती हैं उसके लिए भी भाग्यशाली सिद्ध होती हैं। यह अपने ससुराल वालों के लिए खुशहाली और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं।

Read more : Autumn Destinations in India: जानिए भारत की उन जगहों के बारे में जो पतझड़ के मौसम हो जाती है और भी जायदा खूबसूरत

मूलांक 3 की लड़कियों के गुण

मूलांक 3 की लड़कियां बेहद होशियार होती हैं, वे अपने कौशल के दम पर कामयाबी हासिल करती हैं। मूलांक 3 के स्वामी गुरु होने के कारण इन्हें जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लड़कियां अपने पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *