Assembly Election Results 2023 : राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा ने बनाई बढ़त, तेलंगाना में कांग्रेस का कमाल

पांच राज्यों में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आने वाले है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी परिणाम 3 दिसंबर यानी आज सुबह 8 बजे से आने शुरू हो गए है। चुनावी नतीजों के रुझान में राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है।

राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकल गई है। एमपी में भाजपा को 58 और कांग्रेस 51 सीट पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 48 सीटों पर आगे है। नतीजों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है| कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं, 130 प्लस सीटें आने वाली है।

छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। कांग्रेस को 23 सीटें और भाजपा 18 सीटों पर है। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा को 230 में से 45 सीटें मिलती दिख रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस को बीआरएस से बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस को 15 तो बीआरएस को 12 सीटें मिलती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को शुरुआती रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।

यह भी पढ़े: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद फूले नहीं समाए कप्तान सूर्या, खिलाड़ियों के लिए कही यह बड़ी बात

चार राज्यों के चुनावी परिणाम आने से पहले ही दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनने लगा है। पार्टी के कार्यकर्ता संगीत और नृत्य करते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *