Baked Macroni without Oven: जानिए घर पर ही कैसे तैयार करे बच्चो के लिए बेक्ड चीज़ मैकरोनी, मिनटों में हो जाती है तैयार

बच्चों की फेवरेट मैकरोनी खाने में लज्जतदार होती है। चीज़ी मैकरोनी के नाम से ही मुंह में पानी आ जाता है। आज हम आपको बताएंगे टेस्टी मैकरोनी की स्पेशल झटपट बनने वाली रेसिपी। यह चीज़ मैकरोनी अवन में नहीं बल्कि गैस पर ही बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है। बिना ओवन के बेक्ड चीज़ मैकरोनी बनाने की रेसिपी बेहद ही आसान है।

 

बेक्ड चीज़ मैकरोनी बनाने की विधि

– सबसे पहले मैकरोनी को उबाल लें।

– उबलते हुए पानी में थोड़ा नमक और तेल मिला लें। फिर उबली हुई मैकरोनी को छलनी में छान लें।

– एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालें। फिर इसमें तीन से चार कली बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दें। अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज डाल दें। स्वादानुसार नमक मिलाएं।

– इन सब्जियों को आधा कच्चा और आधा पक्का रखना है। अब इसमें मनपसंद सब्जियां मिला सकते हैं। इसमें बॉयल किए हुए कॉर्न, बेल पेपर, कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। इसके बाद चिली फ्लैक्स मिला दें। अब इसमें बॉयल की हुई मैकरोनी मिला दें। फिर आधी कटोरी कटा हुआ अनान्नास डाल दें। आप चाहे तो इसे छोड़ भी सकते हैं। अब इसे एक कटोरे में निकाल लेते हैं।

मैकरोनी के लिए वाइस सॉस

– सबसे पहले पैन में थोड़ा ऑयल और बटर डालें। इसमें दो बड़े चम्मच मैदा डाल दें।

– मैदा पकने के बाद दो कप दूध मिलाएं।

– ध्यान रखें दूध धीरे-धीरे डालना है और लगातार मैदे को चलाते रहना है।

– अब इसमें एक कप पानी डाल दें और लगातार मिलाते रहें।

– एक उबाल आते ही इसमें ब्लैक पेपर और स्वादानुसार नमक मिला दें।

– अगर आपके सॉस में लंप्स आ जाएं तो इसे ठंडा होने के बाद मिक्सी में एक बार चला लें।

– फिर इसे गैस पर पका लें। अब इसमें मैकरोनी मिला लें।

– अब इसके ऊपर अच्छे से चीज ऐड कर दें। चाहें तो केचअप भी डाल सकते हैं।

Read more : Weight Loss Remedies: क्या आप जानते है किचन में मौजूद मसाले आ सकते है आपके वजन घटाने के काम, आज ही करें इन्हे अपनी डाइट में शामिल

ओवन या गैस में बनाने का तरीका

– अगर ओवन में बनाना है, तो ओवन को 10 मिनट के लिए प्री-हीट करने के बाद इसे 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए बेक कर लें।

 

– गैस पर इसे बेक करने के लिए एक बर्तन में एक स्टैंड लगा दें और इसे भी 10 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें। फिर इसे ढंक दें। लीजिए तैयार है चीज़ मैकरोनी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *