Children’s Day 2023: बाल दिवस पर अपने दोस्तों और रिस्तेदारो को बताये पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये अनमोल विचार

हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में में मनाया जाता है । पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर साल 1889 में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था जिसके कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के नाम से भी जानते हैं। पंडित नेहरू के जन्मदिन के खास मौके पर उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप मोटिवेट होंगे।


1. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।

2. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।

3. यह मानव जीवन का एक मौलिक नियम है, कि यदि काम करने का तरीका अच्छा है, तो प्रतिक्रिया भी अच्छी होगी।

4. अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।

5. बहुत आसान है केवल सुझाव देना और बाद में उससे होने वाले परिणामों से बचने की कोशिश करना।

6. तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।

7. महान विचार और छोटे लोग कभी भी एक साथ नहीं रह सकते।

8. सुखी जीवन के लिए शांतिमय वातावरण का होना आवश्यक है।

Read more : Kitchen Hacks: जानिए कैसे बनाएं खाने को और भी ज्यादा जायकेदार और किचन का काम खत्म करे मिनटों में

9. दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

10. किसी भी कार्य को लगन और कुशल पूर्वक करने से ही सफलता मिलती है। सफलता तुरंत नहीं मिलती है, सफलता के लिए इंतजार करना पड़ता है।

11. हकीकत, हकीकत ही रहने वाली है और आपकी पसंद के अनुसार हकीकत कभी गायब नहीं होती।

12. जिंदगी ताश के पत्तों की तरह ही है। जिसे आपको नियतिवाद के हातों से निपटना होगा और अपनी इच्छाओ के मुताबिक खेलना होगा।

13. समय को बीते हुए सालो से नहीं गिना जाता बल्कि किसी एक ने उस समय में क्या किया, क्या महसूस किया और क्या हासिल किया, इससे गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *