दिवाली के त्योहारी सीजन प्रारम्भ हो चुका है। दशहरा और करवा के बाद अब दीपावली से पहले धनतेरस पर सराफा , बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पूरी तरह से सज चुके है। ग्राहकों की मांग के अनुरूप ज्वैलरी के साथ बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी आधुनिक मंगाई जा रही हैं।
खरीफ की अच्छी फसल को देखते हुए व्यापारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस की तैयारी में सबसे आगे सराफा बाजार में दिख रही है। सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए हर वर्ग क्षमता का ध्यान में रखकर ज्वेलरी मंगवाई है। इयररिंग, हार से लेकर महिलाओं की पसंद का ख्याल करते हुए जेवर तैयार कराए गए हैं।
कुछ सराफा कारोबारियों ने तो इंटरनेट मीडिया पर ज्वेलरी का प्रचार भी शुरू कर दिया है। बर्तन बाजार से लेकर इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। वाहन बाजार में भी बाइकें मंगाई गई हैं। ग्राहकों ने बुकिंग शुरू करा दी है, डिलीवरी धनतेरस को ही लेंगे।
धनतेरस और दीपावली का पर्व करीब आ चुका है। सोने का भाव चढ़ा हुआ है। ग्राहक अभी पसंद करने आ रहे हैं। लोग धनतेरस पर ही जेवर ले जाएंगे। छोटे और आधुनिक बर्तन मंगाए गए हैं। ग्राहकों की चहलकदमी तो बढ़ने लगी है। इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
Read more: Aaj Ka Rashifal 06 Nov 2023: जानिए आज किन राशियों को मिलेगा कारोबार लाभ, जाने आज का राशिफल
दीपावली की तैयारी आरंभ हो चुकी है। धनतेरस के दिन कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। सोना बहुत महंगा है, बर्तन की खरीदारी करेंगे। प्रकाश उत्सव का पर्व उल्लास के साथ मनाएंगे। घर को सजाने की तैयारी की जा रही है। धनतेरस पर किस वस्तु की खरीदारी करेंगे अभी कुछ तय नहीं किया है।