Food: क्या चाट और गोल गप्पे आपको भी करते है अपनी तरफ आकर्षित ? जानिए इसके पीछे का कारण

खाने की चीज को देखते ही हमारा दिल उन्हें खाने का करने लगता है।  आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन चीजों को देख आप खुद को इन्हें खाने से क्यों रोक नहीं पाते?

हमारे शरीर में एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स पाया जाता है। यह हमारे शरीर में शुगर के प्रोटीन, लिपिड और न्युक्लिक एसिड के साथ रिएक्ट करने की वजह से बनता है। AGEs अननेचुरल तरीके से भी बन जाता है, जब खाने को फ्राई या ग्रिल किया जाता है। फूड आइटम में मौजूद गर्मी के कारण शुगर और प्रोटीन रिएक्ट करते हैं। जिससे खाने का रंग भूरा हो जाता है और खुशबू भी टेस्टी हो जाती है, और हमारा उस खाने को इग्नोर करना मुश्किल हो जाता है।

इस शोध में  AGEs का हमारी हेल्थ पर क्या असर होता है, इसका पता लगाने के लिए कीड़ों को ऐसे फूड आइटम्स खिलाए गए, जिनमें AGEs मौजूद था। जब कीड़ों को यह खाना खिलाया गया, तो यह पाया गया कि AGEs युक्त खाना खाने से उनकी ऐसा खाना खाने की इच्छा और बढ़ रही थी। इस स्टडी में यह पाया गया कि इस केमिकल की वजह से हमारा बाहर का टेस्टी खाना देखकर खाने का मन करने लगता है। साथ ही यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमारी ओवर इटिंग के पीछे भी यही वजह हो सकती है लेकिन इस पर अभी और रिसर्च करने की जरूरत है।

Read more: Toxic Relationship: पार्टनर के साथ आपका ऐसा बर्ताव करता है टॉक्सिक रिलेशनशिप की और संकेत

हाई प्रोसेस्ड फूड्स खाने से हमारे शरीर में AGEs इकट्ठा होने लगता है। इस वजह से इंफ्लेमेशन यानी सूजन, हाइपरटेंशन यानी बीपी, किडनी की बीमारियां, कैंसर, न्यूरोलॉजिकल डिजीज, नसों में अकड़न जैसी कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर से AGEs को बाहर निकालने की क्षमता भी कम होती जाती है। इस वजह से ये हमारे शरीर में इकट्ठा होने लगते हैं और हमारे ऑर्गन्स डैमेज होने शुरू हो जाते हैं।

अनजाने में ही हम अनहेल्दी फूड आइटम्स की तरफ आकर्षित होते हैं, जिससे हमारे शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इससे बचने के लिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि ग्रिल्ड या फ्राइड खाना न खाएं या बहुत कम खाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *