Gaganyaan Mission: अंतरिक्ष के सफर में गगनयान बनाएगा नया कीर्तिमान, स्पेस में भरेगा 400 KM की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री अब उस मिशन पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मिशन के तहत वे 2025 में उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। सोमनाथ ने कहा कि इसरो इसे संभव बनाने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए दिन-रात इसके ऊपर काम कर रहा है। गगनयान मिशन का लक्ष्य 2025 में चार अंतरिक्षयात्रियों को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में ले जाना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है।

पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय (पीडीईयू) के 11वें दीक्षा समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा, गगनयान मिशन के लिए आने वाले दिनों में बहुत सारी तकनीक विकसित करने की आवश्यकता है। हम इसे संभव बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसरो अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर भी विचार कर रहा है। भारत आज अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में विश्व में अग्रणी बन गया है। कहा कि छात्रों की भावी पीढि़यों के पास अब बड़ा अवसर है जो अतीत में नहीं था। इसरो प्रमुख ने कहा कि देश का भविष्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता पर आधारित है। प्रौद्योगिकी के सिद्धांतों पर बनी अर्थव्यवस्था हमें विश्व का नेता बनाने की क्षमता रखती है।

यह भी पढ़ें- CLAT Exam 2024: क्लैट परीक्षा होगी आज आयोजित, जानिए एग्जाम सेंटर पर किन बातों का रखे ध्यान

गगनयान जिसे कह रहे हैं, उसके उस हिस्से को कहते हैं क्रू मॉड्यूल। इसके अंदर ही भारतीय अंतरिक्षयात्री यानी गगननॉट्स बैठकर धरती के चारों तरफ 400 किलोमीटर की ऊंचाई वाली निचली कक्षा में चक्कर लगाएंगे। क्रू मॉड्यूल डबल दीवार वाला अत्याधुनिक केबिन है, जिसमें कई प्रकार के नेविगेशन सिस्टम, हेल्थ सिस्टम, फूड हीटर, फूड स्टोरेज, टॉयलेट आदि सब होंगे।

क्रू मॉड्यूल का अंदर का हिस्सा लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त होगा। यह उच्च और निम्न तापमान को बर्दाश्त करेग। . साथ ही अंतरिक्ष के रेडिएशन से गगननॉट्स को बचाएगा। वायुमंडल से बाहर जाते समय और आते समय इसके अंदर बैठे हुए अंतरिक्षयात्रियों को किसी प्रकार कीदिक्कत नहीं होगी। वायुमंडल में प्रवेश करने से पहले मॉड्यूल अपनी धुरी पर खुद ही घूम जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *