Guruwar Tips:गुरुवार का उपवास रख पानी है श्रीहरि की कृपा तो इन बातो का रखे विशेष ध्यान

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवन को समर्पित होता है।इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है।इस दिन विशेषतौर पर भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है।मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा और मन से पूजा करता है और उपवास रखता है, तो उससे प्रसन्न होकर श्रीहरि उसपर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं और उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं।

लेकिन बता दे की गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत करने के खास नियम होते हैं,जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है।इस दिन उपवास करने वाले व्यक्ति को खाने में बहुत सी चीजों का ध्यान रखना चाहिए,जिनको ध्यान में न रखने से व्रत का पूरा फल नहीं प्राप्त होता है।आइये जानते है गुरुवार के व्रत से जुड़े नियमो के बारे में।गुरुवार का दिन गुरु ग्रह का आशीर्वाद लेने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।माना जाता है कि गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है और घर-परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता मिलती है।गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और प्रसन्न होकर भक्त की सभी धन संबंधी परेशानियां दूर करती हैं।गुरुवार के व्रत से कुंडली दोष दूर होते हैं और उनका बुरा प्रभाव भी खत्म हो जाता है।गुरुवार के दिन पूजन और उपवास करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बन जाते हैं और शादी की रूकावटें दूर हो जाती हैं।

हिंदू धर्म में चावल का विशेष महत्व माना गया है।कोई भी मांगलिक कार्य हो या पूजा, सभी में चावल का इस्तेमाल किया जाता है,चावल का उपयोग टीका लगाने पूजा में चढ़ाने के अलावा और बहुत से शुभ कार्यों में किया जाता है, लेकिन गुरुवार का ही एक दिन ऐसा होता है जिस दिन चावल खाना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन चावल या चावल से बनी खिचड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए।ऐसा करने से धन का हानि होती है और कंगाली आती है।वहीं, गुरुवार के दिन चावल का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

गुरुवार के दिन केले का सेवन करना वर्जित माना जाता है।धार्मिक मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता है।इसलिए इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए लेकिन केला नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़े: Assembly Election Result 2023: हिंदी पट्टी के तीन बड़े राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला कमल, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत

गाय में देवी देवताओं का वास होता है इसलिए इस दिन गाय को रोटी खिलाने से भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करने का मान्यता है।भगवान विष्णु जी को पीली चीजें बहुत प्रिय हैं इसलिए इस दिन पीली चीजें दान करने से वे प्रसन्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *