IFFI 2023 में सलमान खान द्वारा महिला को किया गया किस हुआ मिनटों में वायरल

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर सलमान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सलमान ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में गोवा पहुंचकर हिस्सा लिया। इवेंट में सलमान खान को देखकर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच एक्टर एक महिला के पास गए और अचानक उन्हें किस कर लिया। IFFI 2023 से अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हे रहा है।

सलमान खान ने 54 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में ग्रैंड एंट्री की। इवेंट में एक्टर अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के लिए पहुंचे। दरअसल, फिल्म फर्रे के साथ अलिजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म के प्रीमियर के लिए IFFI 2023 के मंच को चुना गया।

सलमान खान भी भांजी का हौसला बनाने बढ़ाने फर्रे के प्रीमियर पर पहुंचे। IFFI 2023 में एक्टर की नजर भीड़ के बीच एक महिला की ओर पड़ी। भाईजान तुरंत उनके पास जा पहुंचे और मुस्कुराते हुए महिला के माथे पर किस कर लिया। इवेंट में सलमान खान की इस मस्ती को देखकर सभी हैरान रह गए।

Read  more: Rahul Dravid का कार्यकाल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कोच बनने के रेस में यह है सबसे आगे

सलमान खान ने जिस महिला को किस किया, वो एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं और एक्टर की अच्छी दोस्त हैं। IFFI 2023 से सलमान खान के इस वीडियो को पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देखते ही देखत मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सलमान खान ने इवेंट में फर्रे की टीम के साथ एंट्री की। फिल्म में अलिजेह अग्निहोत्री के साथ प्रसन्ना बिष्ट, साहिल मेहता और जेन शॉ भी अहल किरदारों में हैं। फर्रे का डायरेक्शन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है, IFFI 2023 में उन्होंने भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *