Ind vs Aus : Rinku Singh ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई भारत को जीत, लेकिन उनके खाते में नहीं जुड़े यह रन

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में 2 विकेट से हरा कर इस सीरीज कि जीत के साथ शुरुवात की है । इस मैच में रिंकू सिंह ने शानदार तरीके सिक्स लगाकर मैच को फिनिश किया। जब भारत को 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू ने आखिरी गेंद पर विनिंग सिक्स लगाया, लेकिन इस विनिंग सिक्स को स्कोरबोर्ड पर क्यों नहीं काउंट किया गया, आइये जानिए इसके पीछे की वजह।

सीन एबॉट ने पारी की आखिरी गेंद फेंकी और वो नो बॉल थी। इस गेंद पर रिंकू ने छक्का जमाया था, लेकिन इस दौरान समय हूटर बजा, जो कि नो बॉल के लिए बजता है। इस तरह थर्ड अंपायर ने कहा कि गेंद नो बॉल है। ऐसे में टीम इंडिया को एक रन मिला और भारत ने मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से जोश इंग्लिश ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने 50 गेंद का सामना करते हुए 110 रवन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 8 चौके लगाए। स्मिथ ने 52 रन की पारी खेली। इस तरह 209 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीमके दोनों ओपनर्स 15 गेंद के अंदर पवेलियन लौटे।

ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए। यशस्वी भी 21 रन पर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और सर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली। सूर्या ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाए। ईशान ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर ने 2 रन बनाए।

भारत के लिए आखिरी ओवर रोमांचक रहा। 19वें ओवर में भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर सात रन की जरूरत थी। रिंकू ने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर रिंकू ने एक रन लिया। उसके बाद तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए। रवि बिश्नोई चौथी गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए।

Read more: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत एक बार फिर फंसे विवादों में, पहले भी लग चूका है आजीवन प्रतिबंध

पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने एक रन पूरा किया, लेकिन अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर भारत को एक रन की जरूरत थी और रिंकू ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा, क्योंकि एबॉट का पैर क्रीज से बाहर था और ये गेंद नो बॉल करार दी गई। ऐसे में छक्के की जगह भारत को एक रन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *