IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ आज वर्ल्डकप में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी रोहित ब्रिगेड, जानिए कैसे फ्री में देखें मैच

भारत का सफर अभी तक इस विश्व कप में अजय रहा है। भारतीय टीम ने सभी छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक है। टीम इंडिया ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को मात दी है। भारत विश्व कप में अपना सातवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी। साल 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। आज भारतीय टीम की नजरे विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

श्रीलंका ने छह मैचों में केवल दो में जीत दर्ज की है। उसने नीदरलैंड और इंग्लैंड को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच नौ मैच खेले गए हैं। दोनों का पलड़ा बराबरी पर है। भारत और श्रीलंका ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

भारत बनाम श्रीलंका मैच आज गुरुवार (दो नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा। भारत बनाम श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *