IPL 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने की सगाई

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले भारत के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने एपीआई जिंदगी की नई पारी का आगाज कर लिया है। चेतन ने अपनी सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। चेतन को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है और इस बार उनके नाम पर बोली लगती हुई नजर आएगी।

चेतन ने की नई पारी की शुरुआत
चेतन सकारिया ने आईपीएल ऑक्शन से पहले नई पारी का आगाज किया है। चेतन ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। चेतन ने कैप्शन में लिखा, “हमने अगला कदम साथ उठाते हुए जिंदगीभर साथ रहने का फैसला किया है।” दिल्ली कैपिटल्स ने भी चेतन को नई इनिंग शुरू करने की बधाई देते हुए उनकी तस्वीर शेयर की है।


दिल्ली ने किया है रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले चेतन सकारिया को रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन दिल्ली की ओर से चेतन को खेलने का ज्यादा चांस नहीं मिला था और उन्होंने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे। 2 मैचों में चेतन ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। 2022 में भी चेतन को महज 3 मैचों में ही मैदान पर उतरने का मौका मिला था और इस दौरान उन्होंने 3 विकेट झटके थे।

यह भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती ने 9 रन खर्च कर झटके नागालैंड के पांच बड़े विकेट, तमिलनाडु ने 10 विकेट दर्ज की जीत

चेतन का आईपीएल करियर
चेतन सकारिया ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में किया था। चेतन ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनकी झोली में 20 विकेट आए हैं। चेतन का इकॉनमी इस लीग में 8.44 का रहा है। चेतन के लिए सबसे यादगार सीजन साल 2021 का रहा था, जिसमें उन्होंने 14 विकेट निकाले थे। इसके बाद से भारतीय गेंदबाज को आईपीएल में खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिल सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *