Iron Deficiency: आयरन की कमी बना सकती है आपको एनीमिया का शिकार, आज ही इन फूड आइटम्स से बनाये दुरी

हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए सभी पोषक तत्वों की हमे आवश्यकता होती है।  आयरन एक ऐसा मिनरल है, जिसकी कमी के कारण हमारे शरीर में एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। आयरन की कमी के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जिस वजह से आप एनीमिया का शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया, इसके लक्षण और बचाव के तरीके।

 

क्या है एनीमिया?

एनीमिया एक खून की बीमारी है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। ऐसा शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। रेड ब्लड सेल में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। जब शरीर को जरूरत जितना आयरन नहीं मिल पाता तब हीमोग्लोबिन नहीं बन पाते हैं। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सिजन को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाते हैं। इनकी कमी होने पर शरीर के हर ऑर्गन तक ऑक्सिजन नहीं पहुंच पाता है। लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण त्वचा का रंग पीला दिखना शुरू हो सकता है। साथ ही टिशुज में ऑक्सिजन की कमी के कारण मसल्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।

एनीमिया के लक्षण

थकावट

त्वचा का पीलापन

सांस फूलना

कमजोरी

चक्कर आना

छाती में दर्द

कमजोर नाखुन

सिर दर्द

बालों का कमजोर होना

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम

भूख न लगना

 

कैसे करें आयरन की पूर्ती

 

पालक

पालक में नॉन-हीम आयरन पाया जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। साथ ही इसमें और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

for more news: Karwa Chauth 2023: इस करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए ले यह आइडियाज

मीट

ऑर्गन मीट जैसे लिवर में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इनमें विटामिन और कॉपर भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

 

सी फूड

सी फूड जैसे शेल फिश, ओएस्टर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें हीम आयरन पाया जाता है, जो हमारी बॉडी आसानी से अबजॉर्ब कर पाती है।

 

ब्रॉक्ली

ब्रॉक्ली में आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-के पाया जाता है, जो चोट लगने पर खून बहना रोकने में मदद करता है।

 

अंडे

अंडे आयरन का बेहतर स्त्रोत हैं। इनसे आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलता है, जो मांसपेशियों के विकास और मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *