Maa Laxmi Upay: धन पाने के लिए करे मां लक्ष्मी को इन आसान उपायो से प्रसन्न, जल्द ही माँ पूरी करेगी मनोकामना

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। मां लक्ष्मी चंचल सवभाव की होने के करण एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं टिकती हैं। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा-दृष्टि बनी रहती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर करें। आइए जानते है-

 

दीपक लगाएं

अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाना चाहते हैं, तो हर शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। इसके बाद तीन बार पेड़ की परिक्रमा करें। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर भी दीप जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से सुख, शांति और धन की प्राप्ति होती है।

 

करें दान

सनातन धर्म में दान को पुण्य कर्म माना गया है। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। इसके लिए यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। आप अन्न, जल, वस्त्र आदि चीजों का दान कर सकते हैं।

 

लोबान जलाएं

अगर आप नकारात्मक शक्ति से परेशान हैं, तो मंगलवार, गुरुवार और शनिवार की शाम में गोबर के उपले पर गुग्गल धूप और लोबान जलाकर धुआं घर की चारों ओर करें। इस उपाय को करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। साथ ही घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

Read more : Laddu Gopal Puja vidhi: क्या आपके घर पर भी है लड्डू गोपाल, सुख-समृद्धि के लिए करे इन नियमो का पालन

तुलसी का पौधा लगाएं

सनातन शास्त्रों में निहित है कि तुलसी माता, धन की देवी मां का स्वरूप हैं। अतः मां की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए घर पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। साथ ही रोजाना सुबह-शाम पूजा और आरती करें। इस उपाय को करने से धन की देवी मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से जातक के जीवन में व्याप्त समस्त दुखों का नाश होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *