छत्तीसगढ़, राजस्थान, एमपी और तेलगंना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम कल जारी हो गए है। चुनावो के नतीजों में तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। इन तीन राज्यों में शानदार जीत पर भाजपा लोकसभा चुनावो के लिए गदगद है। इन तीन राज्यों में सरकार बनाने के साथ ही है बीजेपी अब पुरे देश में 12 राज्यों में अपने बलबूते पर सत्ता में होगी। पार्टी देश की 41 प्रतिशत आबादी पर भी शासन करती है और गठबंधन सरकारों में 50 प्रतिशत से अधिक पर जिनसे उसे लोकसभा 2024 में समर्थन की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस हार के बाद लोकसभा चुनावो के लिए तीन राज्यों में सिमट जाएगी।
चुनाव के नतीजे उत्तर में BJP की ताकत का एहसास कराते हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई लोगों द्वारा खारिज किए जाने के बावजूद पार्टी ने अपनी मजबूत चुनाव मशीनरी की ताकत और अपने रणनीतिकारों द्वारा चतुराई से प्रदर्शन में सुधार करते हुए जीत हासिल की है।
वहीं I.N.D.I.A. गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की तीन राज्यों में हार के बाद गठबंधन में उसकी शक्ति में कटौती होने की उम्मीद है। इसने उत्तरी राज्यों पर पार्टी की कमजोर होती पकड़ को भी उजागर कर दिया है, गठबंधन सहयोगियों की ओर से पहले से ही कांग्रेस को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां आती रही हैं।
बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सबसे पुरानी पार्टी पर हठधर्मी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उसे आत्ममंथन करने की सलाह दी। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा- यह बीजेपी की सफलता नहीं है, यह कांग्रेस की पूरी विफलता है। कांग्रेस को अपनी जमींदारी मानसिकता से बाहर आना चाहिए और ममता बनर्जी जैसे अन्य वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेना चाहिए।
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा- यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस भाजपा से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकती…कांग्रेस को इस सिंड्रोम से बाहर आना होगा।
वहीं विधानसभा चुनावों में जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- कुछ लोग कह रहे हैं कि इस हैट्रिक ने 2024 की जीत की गारंटी दी है। आज का जनादेश साबित करता है कि लोगों में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति के प्रति शून्य सहिष्णुता है।
भाजपा सरकार वाले राज्य
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, असम, गोवा, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत लिया है। BJP मेघालय, महाराष्ट्र, नागालैंड और सिक्किम में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।
वो राज्य जहां कांग्रेस की सरकार
कांग्रेस की बात की जाए तो पार्टी हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना यानि तीन राज्यों में अपने दम पर सत्ता में होगी। इसमें देश की आबादी का केवल 8.51 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। कांग्रेस बिहार-झारखंड में गठबंधन सरकार का हिस्सा है। इसे भी जोड़ लिया जाए तो इसके पास 19.84 प्रतिशत भारतीयों पर अधिकार है। कांग्रेस तमिलनाडु में डीएसके की सहयोगी पार्टी है।