Rajasthan Result: राजस्थान में जननायक जनता पार्टी को नहीं मिली एक भी सीट, जाटो ने दिया भाजपा का खुलकर साथ, जानिए पूरा गणित

हरियाणा की भाजपा सरकार में भागीदार जननायक जनता पार्टी ने अपनी छवि बनाने और जाटों को लुभाने के लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन यह प्रयोग उस पर भारी पड़ गया है। भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन नहीं होने पर जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा से सटी राजस्थान की 19 विधानसभा सीटों पर उतारे गई प्रत्याशियों में से एक भी सीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सकी है।

हरियाणा से सटे राजस्थान की अधिकतर सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इनके जाट बहुल होने के बावजूद जजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। राजस्थान के सीकर जिले में ताऊ देवीलाल के परिवार का काफी राजनीतिक असर रहा है। स्वयं देवीलाल सीकर से सांसद रहे, जबकि नौहर सीट से डा. अजय सिंह चौटाला ने राजस्थान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया।

जाट मतदाताओं ने जनाधार विहीन जजपा के साथ खड़ा होकर अपना वोट खराब करने की बजाय भाजपा को जिताकर राजनीतिक समझदारी का परिचय दिया है। संकेत मिल रहे हैं कि जाट समाज अब किसी जातीय समीकरण में उलझने से बेहतर सत्ता के साथ रहना पसंद कर रहा है।

हरियाणा में अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव हैं। जजपा को उम्मीद थी कि यदि राजस्थान में वह कुछ सीटों पर चुनाव जीत जाती तो हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन का दावा प्रबल होता। हरियाणा में अगले चुनाव से पहले भाजपा किसी भी समय जजपा को अपने से अलग कर सकती है। हालांकि ऐसी चर्चाएं पहले भी कई बार चली, लेकिन इस बार दोनों दलों का गठबंधन टूटने की संभावना बनने की कई ठोस वजह हैं।

राजस्थान में बिश्नोई बहुल 27 सीटों में से 24 पर भाजपा की जीत हुई है। इन सीटों पर भाजपा ने पूर्व सांसद बेटे कुलदीप बिश्नोई को सह चुनाव प्रभारी बनाया था। श्रीगंगानगर में भाजपा को 15 साल बाद जीत मिली है। खाजूवाला में भाजपा चुनाव जीती। सांचौर में कांग्रेस सरकार में मंत्री सुखराम और जोधपुर की लूनीका राम¨सह का परिवार चुनाव हारा है। लोहावट में भी भाजपा जीती है। कुलदीप बिश्नोई को हरियाणा में इस जीत का पुरस्कार विधायक बेटे भव्य के राजनीतिक कद बढ़ने के रूप में मिल सकता है।

यह भी पढ़े : Cyclone Michaung Update: मिचौंग चक्रवाती तूफान आज 110KM प्रति घंटे की रफ्तार से प्रवेश करेगा तमिलनाडु में

भादरा में भाजपा की जीत से मीनू बेनीवाल का बढ़ा कदहनुमानगढ़ की भादरा सीट पर भाजपा के संजीव बेनीवाल 1300 वोट से चुनाव जीते हैं। पहले इस सीट पर हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के सूत्रधार रहे मीनू बेनीवाल को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने भाजपा उम्मीदवार संजीव बेनीवाल के लिए काम किया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नजर में अपना कद बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *