Swapna Shastra: क्या आपको भी दिखती है सपने में देविया, तो जानिए क्या है इसके शुभ या अशुभ परिणाम

सपना आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसमे हमें बहुत-सी चीजें दिखाई देती हैं जिसका कुछ-न-कुछ मतलब जरूर होता है। कुछ चीजों का सपनों में दिखना शुभ माना जाता है तो किसी का अशुभ । लेकिन सपने में किसी देवी जैसे दर्गा या लक्ष्मी के दर्शन होते हैं तो इसका क्या मतलब है, आइए जानते हैं।

सपने में माता दुर्गा के दिखने का अर्थ

अगर आपको सपने में दुर्गा माता के दर्शन होते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है। दुर्गा माता का लाल रंग के वस्त्रों में मुस्कुराते हुए दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। किसी दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। या फिर किसी बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

 

जब इस रूप में दिखे देवी भगवती

अगर आपको सपने में देवी भगवती अपने शेर पर सवार दिखती हैं तो यह बहुत ही शुभ है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जो खराब स्थिति चल रही है इसका बहुत जल्द ही अंत होने वाला है। और आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। वहीं अगर माता दुर्गा आपको सफेद या काले रंग के कपड़ो में दिखाई देती हैं या फिर उदास दिखाई देती हैं तो यह बिलकुल भी एक शुभ संकेत नहीं है। इसका अर्थ होता है कि आपका बुरा वक्त शुरू होने वाला है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको देवी का स्मरण करना चाहिए।

 

क्या है माता लक्ष्मी के दिखने का अर्थ

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी के सपने में दिखने का अर्थ है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। वहीं अगर व्यापार वर्ग से संबंध रखते हैं तो आपको मुनाफा हो सकता है। अगर आपको सपने में मां काली के दर्शन होते हैं तो यह बहुत ही अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आप किसी बात को लेकर बहुत ही परेशान रहते हैं। इस समस्या का आपको हल नहीं मिल रहा है।

Read more: Mint Leaves Benefits: पुदीना की पत्तियों से आप कर सकते है वजन को कम, पाचन शक्ति में भी है असरदार, जानें इसके अनगिनत फायदे

देवी पार्वती का दिखना शुभ या अशुभ

स्वप्न शास्त्र में सपने में देवी पार्वती का दिखना शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं उसमें सफलता मिलने वाली है। आपको आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *