World Vegan Day 2023: क्या आपके लिए भी मुश्किल है वीगन डाइट को फॉलो करना? तो जानिए इसके अन्य विकल्पो के बारे में

भारतीयों को पनीर, मक्खन, घी और चिकन से कोई भी जदया दिन तक दूर नहीं कर सकता। अगर आप चिकन या मीट नहीं खाते, तो आपको भारतीय खाने में कई तरह के ऑप्शन्स मिल खाने को मिल जाएंगे। हालांकि, अगर आप वीगन डाइट फॉलो करना चाह रहे हैं, तो थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

 

मुश्किल इसलिए क्योंकि वीगन डाइट में वह सभी चीजें शामिल नहीं हैं जो जानवर से मिल रही हैं, जिसमें डेयरी प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। लेकिन परेशान न हों, क्योंकि हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। तो आइए जानें कि आपके फेवरिट खाने का वीगन विकल्प क्या हो सकता है?

 

  1. मटन की जगह क्या खाएं?

भारतीय पकवानों में मटन करी, चिकन कबाब, बिरयानी जैसे कई जायकेदार डिशेज शामिल हैं। यह न सिर्फ स्वाद से भरपूर होती हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन और फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं। अगर आप वीगन डाइट फॉलो कर अपने खानपान से मीट को हटाना चाह रहे हैं, तो इसकी जगह कठल या सोया चाप को शामिल कर सकते हैं। ये दोनों चीजें न सिर्फ दिखने में मीट जैसी लगती हैं, बल्कि स्वाद भी काफी हद तक वैसा ही है। खासतौर पर इसमें मीट जितने ही पोषक तत्व भी होते हैं।

 

  1. पनीर की जगह क्या खाएं?

जैसा कि आप जानते हैं कि वीगन डाइट में किसी भी तरह का डेयरी प्रोडक्ट शामिल नहीं होता, इसलिए पनीर भी नहीं खा सकते। लेकिन देश के लगभर हर शहर में आपको पनीर का विकल्प मिल जाएगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं टोफू की। टोफू सोया से बनाया जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसका स्वाद भी काफी कुछ पनीर जैसा ही होता है।

  1. दूध का क्या विकल्प हो सकता है?

आप बचपन से दूध पी रहे होंगे, लेकिन दूध के कई तरह के विकल्प भी बचपन से हमारे सामने हैं, जिन पर अब ध्यान देने की जरूरत है। हम बात कर रहे हैं नारियल और सोय मिल्क की। नारियल के दूध का उपयोग कई भारतीय पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा आप बादाम के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

  1. क्या दही का विकल्प है?

क्या आपने अभी तक वीगन दही खाया है? अगर नहीं, तो समय आ गया है इसे आजमाने का। आपको बस गाय या भैंस के दूध की जगह बादाम, मूंगफली या चावल का इस्तेमाल करना होगा। आप चाहें तो इससे कढ़ी, लस्सी, छास और काफी कुछ तैयार किया जा सकता है।

Read More: Kidney Disease: आपकी बॉडी में रात में नजर आने वाले ये लक्षण हो सकते है किडनी डिजीज के संकेत, इनकी अनदेखी करना पड़ा सकता है भारी

  1. मछली की जगह क्या खा सकते हैं?

भारत के कई राज्यों में मछली अहम आहार है, क्योंकि यह इन इलाकों में आसानी से उपब्ध होती है और साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप मछली का वीगन विकल्प ढूंढ़ रहे हैं, तो डाइट में छोला और राजमा को शामिल कर सकते हैं। यह दोनों चीजें देश भर में आसानी से मिल जाती हैं और साथ ही इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *